Home उत्तराखण्ड राज्यपाल और सीएम का नानकमत्ता दौरा

राज्यपाल और सीएम का नानकमत्ता दौरा

241
0
SHARE

स्थान नानकमत्ता
रिपोर्ट- दीपक भारद्वाज

उत्तराखंड प्रदेश के राज्यपाल बनने के बाद पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुंचे। वही गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद राज्यपाल ने उनके राज्यपाल बनने को समस्त देश के सिखों का सम्मान बताया।

राज्य के राज्यपाल बनाए जाने के बाद से आज पहली बार उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता के दौरे पर पहुंचे राज्य के राज्यपाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सरदार गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारे पहुंचे। जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में माथा टेका और देश और राज्य की सुख और समृद्धि के लिए अरदास की। भाई मीडिया से वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जो उन्हें उत्तराखंड राज्य का राज्यपाल बनाया है वह सभी सैनिकों और देश के सिक्खों का सम्मान है। और आज उन्होंने गुरु साहब से अरदास कर देश और राज्य के लिये सुख और समृद्धि की मन्नत मांगी है।
वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह आज वह गुरुद्वारे में महामहिम राज्यपाल के साथ माथा टेकने आए हैं और यह गौरव पूर्णता धार्मिक है इसे राजनीतिक चश्मे से ना देखा जाए।

बाइट- सरदार गुरदीप सिंह राज्यपाल उत्तराखंड

बाइट- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here