Home उत्तराखण्ड थराली / क्यों नाराज हैं ,कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस से

थराली / क्यों नाराज हैं ,कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस से

344
3
SHARE

स्थान / थराली

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मंथन पर लगी है ,लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा जुनून , पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी थराली विधानसभा के आगमन पर हैं उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की लेकिन बैठक से नदारद रहे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और युवा नेता प्रकाश जोशी इन दिनों उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं अपने भ्रमण के तय कार्यक्रम के दौरान वे मंगलवार दोपहर थराली पहुंचे जहां उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की लेकिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के कुछ लोग बैठक से नदारत दिखे जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी निराशा देखने को मिली

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जोड़ने और पार्टी को मजबूत करने के मंत्र कार्यकर्ताओं को दिए साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ बूथ गांव गांव पार्टी को मजबूत करके निश्चित ही कांग्रेस 2022 विधानसभा चुनाव में फतेह हासिल करेगी ,कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस थराली के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश स्तर के नेताओ की गुटबाजी और मुख्यमंत्री पद के चेहरे की लड़ाई की शिकायत करते हुए कहा कि बड़े नेताओं के इन बेतरतीब बयानों से कहाँ पार्टी का नुकसान हो रहा है

वहीं कार्यकर्ता का भी हौंसला कमजोर पड़ता है
वहीं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने वर्तमान बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विकास के हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुए ,इसलिए 2022 में निश्चित तौर पर कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here