Home उत्तराखण्ड शशि देवली को तीलू रौतेली पुरुष्कार मिलने पर गौरवान्वित हुई

शशि देवली को तीलू रौतेली पुरुष्कार मिलने पर गौरवान्वित हुई

518
0
SHARE

बहुत बहुत बधाइयाँ!– गडोरा (पीपलकोटी) की शशि देवली को तीलू रौतेली पुरुष्कार मिलने पर गौरवान्वित हुई बंड की मातृशक्ति …
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का चयन प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए किया गया। जिसमें जनपद चमोली के दशोली ब्लाॅक के गडोरा गांव निवासी शशि देवली का चयन साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए किया गया है। शशि देवली का चयन तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए होने पर पूरी बंड पट्टी में खुशी का माहौल है। एक बार फिर से बंड की मातृशक्ति गौरवान्वित हुई। पूरे बंड पट्टी की ओर से शशि देवली को बहुत बहुत बधाइयाँ। बंड भूमियाल की कृपा से भविष्य में अनेकों सम्मान आपको हर रोज मिलते रहें। आपको मिले सम्मान से बंड पट्टी की मातृशक्ति का हौंसला भी बढेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here