Home उत्तराखण्ड जलाभिषेक के बाद किया वृक्षारोपण

जलाभिषेक के बाद किया वृक्षारोपण

311
0
SHARE

स्थान / थराली(देवाल)

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

सावन के दूसरे सोमवार को देवाल के हरनी स्थित शिवालय में ग्रामीणों में जलाभिषेक के साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास की जमीन पर वृहद रूप से वृक्षारोपण किया।
सावन के दूसरे सोमवार को हरनी स्थित शिव मंदिर में प्रात:काल से ही शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद पर्यावरण मित्र बलवंत सिंह ने शिव भक्तों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया व स्वयं शिव भक्तों के साथ मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की खाली पड़ी भूमि पर चयूरा ,रीठा के पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर हरनी के पूर्व प्रधान गंगा सिंह सुयाल ,युवक मंगल दल अध्यक्ष संदीप सिंह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्षा गीता देवी, आशा खिल्ली देवी ,वादर सिंह, सुया की सरपंच यशोदा बिष्ट, पूर्व सैनिक चंद्र सिंह बिष्ट ,मुन्नी देवी ,नंदी देवी ,ज्योति ममता ,पूजा, हेमा देवी आदि लोगों इस अवसर पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here