Home उत्तराखण्ड सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रो पर वारदाना न होने को लेकर ज्ञापन

सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रो पर वारदाना न होने को लेकर ज्ञापन

314
0
SHARE

स्थान-सितारगंज ऊधमसिंहनगर।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

सितारगंज क्षेत्र में लगे सरकारी गेहुँ क्रय केन्द्रों पर वारदाना न होने पर गेहुँ न तोले जाने को लेकर किसानों ने उपजिलाधिकारी सितारगंज को संबोधित ज्ञापन सौपा तहसीलदार सितारगंज को।जिसमे किसानों ने सितारगंज क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो में लगे गेहुँ के कुछ सरकारी गेहुँ क्रय केन्द्रों पर वारदाना(कट्टे)न होने का हवाला देते हुए गेहुँ न तोलने के लगाए आरोप।

सितारगंज क्षेत्र के शक्तिफार्म के किसानों ने क्षेत्र में गेहुँ के लगे सरकारी क्रय केन्द्रों पर वारदाना न होने के कारण गेहुँ न तोले जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी सितारगंज विवेक प्रकाश को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सितारगंज को सौपा है जिसमे उनके द्वारा कहा गया है कि कोरोना जैसी महामारी के चलते पहले ही लॉक डॉउन है।ऊपर से शक्तिफार्म क्षेत्र में किसानों द्वारा गेहुँ को सरकारी क्रय केन्द्रों पर तुलवाने के लिए लगभग 150-200 किसानों द्वारा अपने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराये गए थे।लेकिन अभी तक क्षेत्र के किसी भी क्रय केन्द्र पर गेहुँ नही तोली गयी। जिससे किसान काफी परेशान है।और जब भी सरकारी क्रय केन्द्रो पर जाकर क्रय केन्द्र इंचार्ज से पूछा जाता है तो बताया जाता है कि वारदाना नही आया है।इससे किसान अपना गेहुँ ओने पौने दामो पर विचौलियों को बेचने को मजबूर हो रहे है।किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द वारदाने की व्यवस्था की जाय।जिससे किसानों को नुकसान न हो और गेहुँ सरकारी दामो पर बिक सके।
वही तहसीलदार सितारगंज जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि शक्तिफार्म क्षेत्र के किसानों द्वारा मुझे उपजिलाधिकारी सितारगंज को संबोधित ज्ञापन सौपा गया है जिसमे किसानों ने क्षेत्र में लगे सरकारी गेहुँ क्रय केन्द्रो पर वारदाना(कट्टे) न होने के कारण गेहुँ न तोलने की बात कही है।इसमें सज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत वारदाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए जा रहे है।जिससे किसानों का गेहुँ सरकारी क्रय केन्द्रों पर तुल सके और किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here