Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा सितारगंज नगर में पहुंची

उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा सितारगंज नगर में पहुंची

261
0
SHARE

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर
रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज

उधम सिंह नगर के सितारगंज में। भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा निकाली गई 17 दिवसीय उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा आज नगर में पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी सहित यात्रा में शामिल अन्य लोगों का स्वागत किया। खटीमा मार्ग स्थित मोनी बाबा मंदिर के बाहर हुई नुक्कड़ सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने केंद्र शासित मोदी सरकार को हर मोर्चे पर प विफल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश की जनता आर्थिक मंदी से जूझ रही है। केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के साथ दोस्ती निभा रही है और गरीब जनता का लगातार दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराने की अपील की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री व यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में कोई भी लाभकारी योजना लागू नहीं की है। प्रदेश में फैलती बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए नैथानी ने कहा कि क्षेत्र में बेरोजगारों की दर लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कारगर कदम उठता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वृद्धों के लिए चलने वाली लाभकारी योजना सरकार की लापरवाही के चलते दम तोड़ती नजर आ रही है। किसान दिन प्रतिदिन आर्थिक संकट से घिरता जा रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में गांव गांव में विद्यालय खोले गए। जिससे प्रदेश के हर तबके के बच्चे बेहतर शिक्षा प्रणाली की सुविधा को प्राप्त कर सकें परंतु वर्तमान में प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार विद्यालयों के विलीनीकरण के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने मोनी बाबा मंदिर कमेटी की ओर से मंत्री प्रसाद नैथानी को स्मृति चिन्ह दे के सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक चम्पावत हेमेश खर्कवाल,नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, हाजी अनवार अहमद, पाल सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस करन जंग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम नगीना प्रसाद,भुवन भट्ट,सरताज अहमद, मुख्तार अंसारी,सचिन गंगवार, संदीप बाबा,अकरम बेग,पूरन चौहान आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here