Home उत्तराखण्ड चमोली में कहीं कांग्रेस की जीत तो कहीं भाजपा की

चमोली में कहीं कांग्रेस की जीत तो कहीं भाजपा की

244
1
SHARE

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत जिले के सभी प्रंखडों में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों पर चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। देवाल को छोडकर सभी प्रंखडों में एक से अधिक नामांकन दाखिल होने के कारण मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया। सभी विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

देवाल प्रखंड में क्षेत्र पंचायत के प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर एकल नामांकन होने से सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। देवाल में दर्शन सिंह दानू ब्लाक प्रमुख, संगीता देवी ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा हीरा सिंह कनष्ठि उप प्रमुख बनें।

वही दशोली में भी ब्लाक प्रमुख के पद पर विनीता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए पंकज व राजेन्द्र सिंह बिष्ट के बीच कडा मुकाबला देखने को मिला। दोनों प्रत्याशियों को 14-14 वोट मिले। पर्ची डालकर पंकज कुमार को विजेता घोषित किया गया। वही कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए माहेश्वरी देवी, राजेन्द्र सिंह व पूरण सिंह के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले में माहेश्वरी देवी ने दो वोट से राजेन्द्र सिंह को पराजित कर जीत दर्ज की। माहेश्वरी देवी को 12 वोट मिले।

गैरसैंण ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु शशी देवी ने वीरेन्द्र लाल को सात वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। शशि देवी को 23 तथा वीरेन्द्र लाल को 16 वोट मिले। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद प्रभावती देवी ने भी सात वोट से जीत दर्ज की। प्रभावति को 23 तथा हरेन्द्र सिंह को 16 वोट मिले। वही कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर हिमेन्द्र सिंह ने भी सात वोटों से जीत दर्ज की। हिमेन्द्र सिंह को भी 23 तथा राकेश उप्रेती को 16 वोट मिले।

कर्णप्रयाग ब्लाक में प्रमुख पद पर चन्द्रेश्वरी देवी ने अंजना देवी को तीन वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। चन्द्रेश्वरी देवी को 17 तथा अंजना देवी को 14 वोट मिले। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर प्रदीप सिंह ने भी गजेन्द्र सिंह को तीन वोटों से पराजित किया। प्रदीप सिंह को भी 17 वोट मिले। वही कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर अनीता देवी ने अंजना देवी को चार वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। अनीता देवी को 17 वोट मिले।

नारायणबगड में यशपाल सिंह ने पृथ्वीपाल सिंह को सात वोटों से पराजित कर ब्लाक प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। यशपाल सिंह को 16 तथा पृथ्वीपाल सिंह को 09 वोट मिले। जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर कुशलानंद ने दीपा देवी को 5 वोटों से पराजित किया। कुशलानंद को 15 तथा दीपा देवी को 10 वोट मिले। वही कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर देवेन्द्र सिंह ने सोनिया को सात वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की। देवेन्द्र सिंह को 16 तथा सोनिया को 09 वोट मिले।

पोखरी में प्रीती देवी ने राधारानी को तीन वोटों से पराजित कर ब्लाक प्रमुख के पद पर जीत दर्ज की। प्रीती देवी को 14 तथा राधारानी को 11 वोट मिले। जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर पूरण सिंह ने पुष्पा देवी को 01 वोट से पराजित किया। पूरण सिंह को 13 तथा पुष्पा देवी को 12 वोट मिले। वही कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भी जयपाल सिंह ने धीरेन्द्र सिंह को एक वोट से पराजित किया। जयपाल सिंह को 13 वोट मिले।

घाट ब्लाक में भारती देवी ने अनीता देवी को मात्र 01 वोट से पराजित कर प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। भारती देवी को 16 वोट मिले। वही ज्येष्ठ उप प्रमुख के पद पर अब्बल सिंह ने भी चन्द्र सिंह को 01 वोट से पराजित किया। अब्बल सिंह को 15 वोट मिले। वही कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भरत सिंह ने हरीश सिंह रावत को 01 वोट से पराजित कर जीत दर्ज की। भरत सिंह को 15 वोट मिले।

जोशीमठ में हरीश सिंह परमार ने मीना देवी को एक वोट से पराजित कर प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। हरीश परमार को 12 वोट मिले। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर प्रतिमा देवी ने महावीर सिंह को एक वोट से पराजित किया। प्रतिमा देवी को 12 वोट मिले। कनिष्ठ प्रमुख पद परी भी संतोष लाल ने दीपा देवी को एक वोट से पराजित कर जीत दर्ज की। संतोष लाल को 12 वोट मिले।

थराली में कविता देवी ने मंजू देवी को 06 मतों से पराजित कर प्रमुख पद जीत दर्ज की। मंजू देवी को 14 वोट मिले। जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर महावीर सिंह शाह ने देवेन्द्र सिंह को 06 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। महावीर सिंह शाह को भी 14 वोट मिले। वही कनिष्ठ उप प्रमुख पद राजेन्द्र सिंह ने हरेन्द्र सिंह को 06 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। राजेन्द्र सिंह को भी 14 वोट मिले।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here