Home उत्तराखण्ड सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध करने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध करने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

234
0
SHARE

जोशीमठ नगर क्षेत्र में आज एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पवार के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के अध्यापक अध्यापिका एं जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी, उप जिला अधिकारी जोशीमठ , थाना प्रभारी जोशीमठ, के साथ-साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे रैली का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और नगरपालिका के सभासदों आदि को सफाई के प्रति जागरूक करना था वक्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त यात्रा रैली में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही नगरपालिका जोशीमठ में सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान चलाने हेतु लोगों से संकल्प भी लिया इस दौरान उप जिला अधिकारी जोशीमठ ने गांधी मैदान में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें घर-घर गली मोहल्ले, स्कूलों सार्वजनिक स्थानों पर जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक को कम करने प्रति जागरूक करना होगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पवार ने नगर वासियों से अपील की कि वे नगर को साफ सुथरा बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करें इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गीले और प्लास्टिक कूड़े को अलग-अलग प्रयोग में लाना चाहिए और नगर क्षेत्र में हर समय जागरूक रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण और प्लास्टिक के बारे में जागरूक भी करना होगा हमें बड़े स्तर पर शहर को साफ सुथरा बनाने का संकल्प लेना होगा इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में उप जिला अधिकारी जोशीमठ अनिल कुमार,थाना प्रभारी जसपाल सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पवार, पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश नौटियाल, पूर्व पालिका के अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद, नगरपालिका के 9 वार्डों के सभासद, जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी के पदाधिकारी तथा सभी स्कूलों की अध्यापिका और अध्यापक शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here