Home उत्तराखण्ड औली मे खेल क्यू नही

औली मे खेल क्यू नही

346
0
SHARE

 

चमोली के जोशीमठ मे स्थिति
विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली मे इस बार बर्फबारी हुई पर यहा स्कीइंग खेल को रद्द करने से स्थानीय लोग और स्कीइंग खिलाड़ी निराश है खेलो के स्थगित होने से अब कई सवाल खडे हो रहे है।
क्या यह मान के चले की औली मे अब भविष्य मे भी स्कीइंग खेल होना संभव नही है क्यूंकि इस बार जब औली मे 7 से 8 फीट बर्फ गिरी है उसके बाद भी खेल न हो पाना यह सबसे बडा दुर्भाग्यपूर्ण है
दुसरी तरफ बर्फ से औली स्कीइंग स्लोप पूरी तरह से ढक गया है।
औली मे एशियाई देशो से भी बडी स्कीइंग स्लोप है जो विश्व मे प्रसिद्ध है।
यहा पर विश्व का सबसे बडा रज्जू मार्ग है चीयर कार समेत मोटर मार्ग भी औली को जोडता है उसी स्थान पर अगर स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित नही हो पाती है तो वह सरकार की नाकामी को भी दर्शाता है ।
अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाडी विवेक पंवार की माने तो औली सबसे बेहतर स्कीइंग स्लोप मे एक है ऐसा स्लोप आज तक विदेशो मे नही बन पाया है और यहा पर खेल न होना दुखत पूर्ण है वही जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि औली मे संसाधनो की कमी के चलते खेल आयोजित नही हो सकते है वही दुसरी तरफ बर्फ इस बार तो जमकर बर्फबारी हुई है और स्कीइंग के लिए बर्फ से बडा संसाधन कुछ और नही हो सकता है

  • वही उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि औली मे स्कीइंग खेल प्रस्तावित थे जिसकी तैयारी चल रही है लेकिन खेल कब होगे यह निर्णय नही हो पाया है खेल स्थगित हुये है यह भी जानकारी प्रशासन के पास नही है लेकिन प्रशासन ने औली को जोडने वाली सड़क को खोल दिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here