Home उत्तराखण्ड कांग्रेसियो का मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कांग्रेसियो का मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

377
0
SHARE
दीपक भारद्वाज
सितारगंज। सितारगंज के मुख्य चौरहे पर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार(भाजपा सरकार) के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। कहा 4 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार हुई पूरी तरह से फैल मंहगाई पर नही लगा पायी अंकुश। पेट्रोल व डीजल के दामो में हुई भारी बढ़ोतरी।देश के किसान पहुँचे भुखमरी की कगार पर रोज कर रहे किसान कर्ज के चलते खुदखुशी। कांग्रेस पूरे देश मे जगह-2 मोदी सरकार का कर रही विरोध। सितारगंज के मुख्य चौराहे पर दर्जनों कांगेसी कार्यकर्ताओ ने पहुँचकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुऐ मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
उनका कहना था कि मोदी सरकार(केंद्र सरकार) को बने 4 साल बीत चुके है। महँगाई लगातार आसमान चूम रही है। मोदी सरकार महँगाई पर अंकुश लगाने में बुरी तरह से फैल हो चुकी है। पट्रोल डीजल के लगातार रेट बढ़ रहे है। नोटबंदी से लोगो को भारी नुकसान हुआ है। लोगो के व्यपार चोपट हो गए है।मोदी सरकार द्वारा गरीब लोगों को जो बैंको में जनधन योजना में बैक खाते खुलवाकर हर खाते में 15 लाख देने की बात कही गयी थी। वह भी गरीबो को ठगा गया किसी के खाते में 15 सो तक नही आये। किसानों को बेको के कर्ज माफ करने के वादे में भी किसानों को ठगा गया किसान आज पूरे देश मे खुदखुशी कर रहे है। मोदी सरकार बैठकर तमाशा देख रही है हर चीज के रेट 4 गुणा बढ़ गए है। लोग भूखमरी की कगार पर पहुँच गये है।पूरे देश मे महँगाई के मारे त्राहि-2 मची हुई है।लोग भाजपा की करनी ओर कथनी समझ चुके है। ऐसे में आज कांग्रेस पूरे देश मे मोदी सरकार का विरोध कर रही है।और 2019 में लोग इनको इन्ही की भाषा मे जबाब देगे और कांग्रेस पूरे देश मे चुनाव जीत कर पूर्ण सत्ता में आयेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here