Home उत्तराखण्ड जमीनी विवाद में गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में गिरफ्तार।

480
1
SHARE

स्थान-सितारगंज उधमसिंहनगर।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

सितारगंज के गांव बिष्टि पटिया में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा।एक पक्ष के धान लगाने पर दूसरे पक्ष के रोके जाने पर व एक पक्ष द्वारा फायर करने को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को किया गिरफ्तार।तथा फायर करने वाले पक्ष से अवैध तमंचा भी किया बरामद।दोनो पक्षों को भेजा जा रहा जैल।

सितारगंज के गांव बिष्टि पटिया के दो पक्षों के बीच पिछले लंबे समय से 6 बीघा जमीन का जमीनी विवाद चल रहा था।जिसमे धान लगाने को लेकर आज फिर विवाद हो गया।वही कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने बताया कि लगभग 6 बीघा जमीन जो इकबाल सिंह के नाम पुरानी वसीयत है और त्रिलोक सिंह के नाम नामजद है तथा दाखिल खारिज भी है। इन दोनो पक्षों का कोर्ट में भी केस चल रहा है।दोनो धान लगा रहे थे कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धान लगाने से रोका जिसपर कथित तौर पर त्रिलोक सिंह पक्ष की ओर से सतनाम सिंह द्वारा अवैध तमंचे से फायर किया गया जो कि सतनाम सिंह से अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया है दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया गया है।और दोनों पक्षों को जैल भेजा जा रहा है।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here