Home उत्तराखण्ड भ्रष्टाचार पर धामी का प्रहार जारी, आय से अधिक संपत्ति के मामले...

भ्रष्टाचार पर धामी का प्रहार जारी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में इस अफसर के घर देहरादून में विजिलेंस की रेड

5
0
SHARE

भ्रष्टाचार पर धामी का प्रहार जारी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में इस अफसर के घर देहरादून में विजिलेंस की रेड

आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने सम्बन्धी मामले में अभियुक्त अनुराग शंखधर, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंह नगर के जनपद देहरादून स्थित आवास की दिनांक 28.09.2024 को सतर्कता अधिष्ठान द्वारा सर्च किये जाने के सम्बन्ध में।

थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में पंजीकृत मु0अ0सं0- 12/2024 धारा 13 (1) ई सपठित धारा 13(2) PC Act-1988 (संशोधित अधिनियम-2018) की विवेचना से सम्बन्धित अभियुक्त अनुराग शंखधर, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंह नगर के जनपद देहरादून स्थित आवास की दिनांक 28.09.2024 को सतर्कता अधिष्ठान की टीम द्वारा तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दो लाख नकद, दो भवन के प्रपत्र, वाहन होण्डा WRB तथा अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख विवेचना हेतु प्राप्त किये गये, उक्त बरामद चल-अचल सम्पत्ति के विवरण को विवेचना में सम्मिलित कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।