Home उत्तराखण्ड गाँव -गाँव जाकर किया गया नशे के खिलाफ जागरुक।

गाँव -गाँव जाकर किया गया नशे के खिलाफ जागरुक।

354
0
SHARE

थाना पोखरी द्वारा महिला मंगल दल के साथ गाँव -गाँव जाकर किया गया नशे के खिलाफ जागरुक।

पुलिस अधीक्षक महोदय चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद में *नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान* के क्रम में आज दिनाँक 22.2.2019 को थाना पोखरी द्वारा *ग्राम भिगोना एवं ग्राम बंनथल* में महिला मंगल दल के साथ उनके गांव जाकर बैठक आयोजित की गई तथा बैठक में नशे के खिलाफ जागरूक किया गया बताया गया कि एसपी महोदय द्वारा चलाए गए अभियान के अनुक्रम में *अवैध शराब ,कच्ची शराब को रोका जाना है।*
जिसके लिए उनके स्तर से भी मदद की आवश्यकता है जो कोई भी अवैध शराब अथवा कच्ची शराब का परिवहन करता है ,बेचता है,उसके बारे में तत्काल थाने पर सूचना दें। थाना पुलिस की इस पहल को दोनों गावो की महिला मंगल दल समूह द्वारा सराहा गया। महिलाओं ने पूर्ण सहयोग की बात कही गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here