Home उत्तराखण्ड प्रशासन ने बांटे 1 करोड़14 लाख की धनराशी

प्रशासन ने बांटे 1 करोड़14 लाख की धनराशी

361
0
SHARE

प्रशासन ने बांटे 1 करोड़14 लाख की धनराशी

घाट तहसील के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र घाट के सरपाणी गांव के दैवी आपदा प्रभावितों को विस्थापन/ पुनर्वास के लिए 1 करोड 14 लाख की धनराशि के चैक वांटे गये।

तहसीलदार घाट सोहन सिंह रांगण ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को तहसील घाट में राजस्व की टीम के साथ उन्होंने सरपांणी गांव के 38 दैवी आपदा प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 3-3 लाख रूपये के हिसाब से चैक वितरित किये। इस प्रकार कुल 1 करोड 14 लाख की धनराशि के चैक प्रभावितों को बांटे गये। उन्होंने बताया कि यह धनराशि प्रथम किस्त के रूप में वितरित की गई है तथा दूसरी किस्त प्रभावितों को भवन में लेंटर डालने के बाद वितरित की जायेगी। बताया कि सभी प्रभावित परिवारों को यथा शीघ्र भवन निर्माण आपदा मानकों के अंतर्गत करना होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 के बाद लगातार दैवी आपदा से यह प्रभावित परिवार हैं। जिनके विस्थापन/ पुनर्वास के लिए शासन स्तर से कुल 1 करोड 65 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।

इस अवसर पर कानूनगो हिम्मत सिंह रौतेला, आरके राकेश देवली,पटवारी मोहन सिंह बिष्ट,सहित राजस्व के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here