Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड के प्रथम विष्णु प्रयाग में आज मकर सक्रांति पर किया लोगो...

उत्तराखंड के प्रथम विष्णु प्रयाग में आज मकर सक्रांति पर किया लोगो ने स्नान

398
0
SHARE

उत्तराखंड के प्रथम प्रयाग विष्णु प्रयाग में आज मकर सक्रांति के पावन पर्व पर गंगा स्नान का कार्यक्रम गंगा समिति जोशीमठ के द्वारा किया गया
जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने अलकनंदा और धौली गंगा के तट पर आस्था की डुबकी लगाई इस दौरान बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि विष्णु प्रयाग में गंगा स्नान करने का बड़ा ही महत्व शास्त्रों में लिखा गया है यहां पर पितरों को तर्पण देने से पित्र मोक्ष को प्राप्त होते हैं साथ ही स्नान करने के बाद जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक भगवान विष्णु की आरती करता है उसे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के समान फल की प्राप्ति होती है इसलिए इस स्थान पर हर पावन पर्व के दिन स्नान करना चाहिए
वहीं जोशीमठ के कुल पुरोहित ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि विष्णुप्रयाग में गंगा आरती के साथ साथ गंगा स्नान का कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है इस स्थान पर प्रत्येक पावन पर्व के दिन स्नान किया जाएगा साथ ही गंगा आरती, विष्णु भगवान की आरती संपन्न की जाएगी बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज गंगा आरती समिति जोशीमठ ने गंगा स्थान का कार्यक्रम रखा था जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here