Home उत्तराखण्ड चमोली जिलाधिकारी ने काटी धान

चमोली जिलाधिकारी ने काटी धान

876
0
SHARE

चमोली जिलाधिकारी ने काटी धानः जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गुरूवार को रामपुरा चैक पाडुली (कोठियाल) गांव में धान फसल पर किए जा रहे क्राॅप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में स्वयं भी किसान महिलाओं के साथ धान की फसल काटी। कृषि एवं साख्यिकी विभाग द्वारा पाडुली निवासी गजेन्द्र सिंह के खेत में 30 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्राॅप कटिंग का प्रयोग किया गया। निर्धारित आकार के प्लाट में धान की उपज 6.700 किग्रा का उत्पादन प्राप्त हुआ। राजस्व टीम ने कहा कि उत्पादन की यह स्थिति सामान्य है। इस दौरान जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जाॅच भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here