Home उत्तराखण्ड अवैध अंग्रेजी शराब के 5 तस्कर गिरफ्तार।

अवैध अंग्रेजी शराब के 5 तस्कर गिरफ्तार।

328
0
SHARE
दीपक भारद्वाज
सितारगंज ऊधमसिंहनगर
नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब के जखीरे को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता। पंजाब ब्रांड की 280 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद। साथ ही 2 कारे समेत पांच आरोपियों को भी किया गिरफ्तार। देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव सरकड़ा में एक कार में 35 पेटी अंग्रेजी शराब व गांव लोका में एक कार से 5 पेटी व लोका स्थित गोदाम में 240 पेटी अंग्रेजी शराब की गयी बरामद।पुलिस ने पाँचो आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जैल।
 नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी करते हुए मुखबिर की सूचना पर 2 कारो व एक गोदाम से पंजाब से अरुणाचल प्रदेश जाने वाली अंग्रेजी शराब की 280 पेटी बरामद कर ली। ए०एस०पी०ऊधमसिंहनगर देवेन्द्र पींचा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लाहौरिया पैलेस पीलीभीत रोड़ पर एक कार हौंडा सिटी में 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसमें 3 आरोपी भी मौके से गिरफ्तार किए गए। उनकी निशान देही पर गांव लोका में छापे मारी की गई। जिसमें एक जैन कार जिसमे 5 पेटी अंग्रेजी शराब व लोका स्थित गोदाम से 240 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जो पंजाब की को बरामद किया गया साथ ही दो मुख्य 2 आरोपी कुलदीप सिंह व सुखमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपियों द्वारा पंजाब से अरुणाचल प्रदेश को जाने वाली अंग्रेजी शराब सस्ते रेटो में लेकर यहाँ सप्लाई की जान स्वीकार किया गया। साथ ही 2 कारो से माल को सप्लाई किया जाना स्वीकार किया गया है।कुल 280 पेटी पंजाब ब्रांड अंग्रेजी शराब का जखीरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया है।अंग्रेजी शराब की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 लाख आकि गयी है।तस्करी को लेकर पंजाब से जुड़े लोगों सहित पूरी चेन को लेकर जांच की जा रही है। साथ ही 5 आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जैल भेजा जा रहा है।वही सितारगंज पुलिस को सराहनीय कार्य करने को लेकर एस०एस०पी०ऊधमसिंहनगर की तरफ से 2500 रुपये व मेरी तरफ से 1500 रुपये से पुरुस्कृत किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here