Home उत्तराखण्ड खाई मे गिरा वाहन 5 घायल 3 लापता

खाई मे गिरा वाहन 5 घायल 3 लापता

441
0
SHARE

खाई मे गिरा वाहन 5 घायल 3 लापता
आज सुबह लगभग 08.30 प्रातः एक वाहन उर्गम पावर हाउस के पास दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल प्रभारी कोतवाली जोशीमठ मय फोर्स के आपदा एंव बचाव उपकरणों सहित मौके पर रवाना हुए, मौके पर पहुंकर ज्ञात हुआ कि उर्गम से जोशीमठ आ रही पिकअप वाहन संख्या यू0के0सी0ए0 1068 सडक नीचे गहरी खाई में गिर गयी है। जिसमें 08 लोग सवार होना ज्ञात हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ कर 05 घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर भिजवाया गया, पुलिस बल द्वारा राहत एंव बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ व आई0टी0बी0पी0 पहुंच गयी है। पुलिस अधीक्षक महोदय चमोली मौके पर मौजूद है।
घायल-
1-उमा देवी उम्र-40 पत्नी भरत सिंह
2-सावित्री देवी उम्र-32 वर्ष पत्नी धर्म सिंह
3-नन्दा सिंह उम्र-22 वर्ष पुत्र नैन सिंह
4-हर्षवर्धन सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र मेहरमान सिंह
5-दुर्गा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी गुडवीर सिंह
लापता
1-सतेश्वरी देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी गुदाल सिंह
2-अंजनी देवी उम्र-38 वर्ष पत्नी वीरेंद्र सिंह
3-सुभाष उम्र-35 वर्ष पुत्र बचन सिंह
समस्त निवासीगण ग्राम अरोसी प0वृ0हेलंग जोशीमठ जनपद चमोली।
चालक का  नाम त्रिलोक सिंह पुत्र पान सिंह उम्र 30 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here