Home उत्तराखण्ड ढोल दमाऊ के साथ दी बसन्ती देवी को अंतिम विदाई

ढोल दमाऊ के साथ दी बसन्ती देवी को अंतिम विदाई

964
0
SHARE

ढोल दमाऊ के साथ दी बसन्ती देवी को अंतिम विदाई
जोशीमठ अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण रावत जी कि धर्मपत्नी बंसती देवी के अचानक मृत्यु हो जाने से जोशीमठ मे शोक की लहर दौड़ गई है शुक्रवार को देर रात को अचानक उनकी मौत की खबर मिलने से परिवार के सभी लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो गया अपने 70 साल के बंसत मे स्वर्गीय बंसती देवी की जोशीमठ मे अलग की पहचान थी व्यावहारिक जीवन मे हर किसी से प्रेम से रहना और हर किसी की मदद को हाथ बढाना बंसती देवी के व्यवहार कुशल जीवन का सबसे बडा परिचय था उनके पति रामकृष्ण रावत वर्तमान समय मे अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा मे पूर्व जिलाध्यक्ष और जोशीमठ नगर पालिका मे अध्यक्ष पद पर तैनात रह चुके है उनकी धर्मपत्नी को अंतिम विदाई मे उनके पुत्र अवतारकृष्ण रावत ने जोशीमठ के विष्णुप्रयाग मे उनको मुखाग्नि दी इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरवाण, राकेश भंड़ारी, मोहन सिंह रावत ,चड़ी बहुगुणा, लक्ष्मण फरकिया, अनिल साह, टीका प्रसाद नंबूरी, राजेन्द्र प्रसाद रतूडी, माधव डिमरी,गोविंद प्रसाद भट्ट, गोविंद उनियाल अंतिम विदाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here