Home उत्तराखण्ड पत्नी को छोड़कर कर पति गायाब, लगाई पुलिस से गुहार

पत्नी को छोड़कर कर पति गायाब, लगाई पुलिस से गुहार

307
0
SHARE

रुद्रपुर। एक युवक पत्नी को खाला के घर घुमाने के बहाने यहां पर छोड़ कर भाग गया। महिला पहाडगंज में रोते हुये दो बुजुर्ग महिलाओं को मिली। महिलाओं ने उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह किच्छा रोड पहाडगंज में सड़क किनारे एक महिला रोते हुये बुजुर्ग महिलाओं को मिली। बुजुर्ग महिलाओं ने उसे पहले घर ले गई। वहां पर उसे खाना खिलाने के बाद कोतवाली लेकर पहुंची। महिला ने कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट को बताया कि उसका विवाह चार वर्ष पहले उझानी निवासी सलीम के साथ हुआ, उसके बच्चे नहीं हैं। बताया कि उसका पति शुक्रवार को घर से उसे खाला के घर घुमाने के बहाने निकले थे। आज सुबह पति उसे यहां छोड़ कर गायब हो गया। उसे यहां पर जगह अनजान लगी। वह सड़क किनारे पति का इंतजार कर रही। इसी बीच यह दो महिलाएं मिलीं, उसे घर लेकर गई। महिला ने पुलिस से उसकी मदद की गुहार लगाई। कोतवाल ने बताया कि महिला के पति की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक महिला पुलिस के सुपुर्द थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here