Home उत्तराखण्ड गौरव भाटिया ने गिनाई भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियां

गौरव भाटिया ने गिनाई भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियां

331
0
SHARE

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का मूल मंत्र भ्रष्टाचार का खात्मा है। उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार इसी मंत्र पर काम कर रही है।
देहरादून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं। इन चार सालों में देशभर में साफ नीयत और सही विकास का संदेश गया है। उन्होंने कहा कि 48 महीने में सरकार ने वो कार्य किया जिसकी पहले उम्मीद नही थी। इस सरकार ने देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का जज्बा दिखाया है और इसी का नतीजा है कि आज जीडीपी 7.4 है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले कि महिलाओं का सम्मान केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता रही है। जिसके चलते उज्जवला में तीन करोड़ 80 लाख सिलेंडर उन महिलाओं को पहुंचाए गए जो आग के धुंए से परेशान थी। कश्मीर में बैठी महिलाओं ने इस योजना को सराहने का काम किया है।
उन्होंने ये भी कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। इसलिए नाबालिग से दुष्कर्म पर फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। उत्तराखंड में भी राज्य सरकार ने इसकी शुरुआत कर दी है।
गौरव भाटिया ने कहा कि देश ऊर्जा यानी यहां के युवाओं के भविष्य पर केंद्र सरकार का फोकस है। मुद्रा योजना के तहत 12 करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर दिए गए, युवाओं ने योजनाओं का लाभ उठाया, अंत्योदय का लाभ सबको मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 18 से 19 हजार ऐसे गांव थे जहां बिजली नहीं थी। आज उन 18 हजार गांव में बिजली पहुंच चुकी है।
वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने ये भी कहा कि महिला सम्मान पर बात करना बेहद जरूरी है। स्वछ भारत अभियान में सात करोड़ 25 लाख टॉयलेट बनाये गए। जिससे महिलाओं की कई परेशानियां खत्म हुई है। एक करोड़ घरों का निर्माण किया गया, 32 करोड़ लोगों के जनधन योजना में खाते खुलवाए गए, इन खातों में 80 हजार करोड़ रुपया जमा हुआ और अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ। वहीं, उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना में 90 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here