Home उत्तराखण्ड कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाए: सीएम

कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाए: सीएम

589
1
SHARE

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2019 के लिए अभी से कमर कस लें। उन्होंने बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बनाने के लिए रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार करने को कहा। रावत ने दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के समापन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का जो वायदा किया था उस पर सरकार खरी उतरी है। कहा कि हम किसानों की आय को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आने वाले वक्त में किसान खुशहाल होगा। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाएं। कहा कि उज्जवला योजना के तहत घर घर रसोई गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है। घर घर बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के तीन सौ पचास लोकसभा सीट के नारे को कार्यकर्ताओं को साकार करना है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय सह महामन्त्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा आदि मौजूद थे। कार्यसमिति के दूसरे दिन दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here