Home उत्तराखण्ड कैलास मानसरोवर के लिए चैथा दल रवाना

कैलास मानसरोवर के लिए चैथा दल रवाना

1217
0
SHARE

हल्द्वानी। बम बम भोले के जयकारों के साथ कैलास मानसरोवर यात्रा का चैथा दल अल्मोड़ा को रवाना हुआ। इससे पहले दल में शामिल यात्रियों का काठगोदाम टीआरसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
कैलास मानसरोवर यात्रा का चैथा दल रविवार को दोपहर बाद काठगोदाम टीआरसी पहुंचा। इस मौके पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधका त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की अगुवाई में यात्रियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। दल में 46 यात्री शामिल हैं, इनमें 42 पुरुष व 14 महिलायें शामिल हैं। इनमें तीन यात्री उत्तराखंड से भी हैं। इस बार 18 दल कैलास मानसरोवर की यात्रा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here