Home उत्तराखण्ड पांच युवकों ने किशोरियों के साथ किया दुष्कर्म

पांच युवकों ने किशोरियों के साथ किया दुष्कर्म

307
0
SHARE

रुद्रपुर। उधमसिंघनगर जिले के सितारगंज में शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। यहां माथा टेकने मजार पर गई दो किशोरियों के साथ गैंगरेप कर न सिर्फ बेरहमी से मार पीट की गई बल्कि किशोरियों की अश्लील वीडियो भी बनाई गई। बताया जा रहा है किशोरियों के साथ पांच युवकों ने हैवानियत की हदें पार की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि एक किशोरी अपनी सहेली के साथ सितारगंज से सटे पंडरी गांव के पास स्थित मजार पर गई थी। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि वहां उन्हें अमरिया निवासी समीर व अरशद मिले। दोनों को वे पहले से जानते थे। दोनों युवक उन्हें बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गए और छेड़खानी शुरू कर दी। जहां किशोरियों का शोर सुनकर चार-पांच अन्य युवक लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए और उन्होंने किशोरियों की मदद करने की बजाय अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। जिसमे एक किशोरी का दाँत भी टूट गया। इसके बाद उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कुछ युवक किशोरियों की वीडियो क्लिप भी बनाते रहे। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर किशोरियां अपने घर पहुंची और उन्होंने परिजनों को पूरी घटना की वीतर से जनकारी दी। इसके बाद किशोरियों के पिता ने पुलिस चैकी जाकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here