Home उत्तराखण्ड 19 साल के प्रेमी संग दुधमुहे बच्चे को छोड़कर नगदी सहित फुर्र...

19 साल के प्रेमी संग दुधमुहे बच्चे को छोड़कर नगदी सहित फुर्र हुई मां

412
0
SHARE

रुद्रपुर। अपने दुधमुहे बच्चे को बिस्तर पर छोड़ कर एक मां अपने से छह साल छोटे प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। घर में सो रहे पति की जब नींद खुली तो उसके होश फाख्ता हो गए। घर से नगदी, मोबाइल समेत पासबुक गायब थी। मामले को चार दिन गुजर चुके हैं। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी, लेकिन न तो पुलिस ने कार्रवाई की और न ही मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित पति पिछले चार दिन से थाना पुलिस के चक्कर काट रहा है।
मूलरूप से पीलीभीत के रहने वाले देव वर्मा पेशे से खानसामा हैं और संजयनगर खेड़ा वार्ड नंबर तीन में रहते हैं। घर में पत्नी अंबिका (25) व दो बच्चे अंश (5) व हर्ष (2) हैं। अंबिका सिडकुल स्थित एक कब्जा बनाने वाली कंपनी में काम करती है। मामले में देव की मानें तो करीब सात साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली अंबिका से हुई थी।
दोनों में प्रेम हुआ और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। बच्चे होने के बाद घर खर्च चलाने के लिए अंबिका ने सिडकुल स्थित कब्जा बनाने वाली एक कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। इसी कंपनी में संजीव कुमार (25) पुत्र राम कुमार भी काम करता था। संजीव आजाद नगर का रहने वाला है। जबकि उसका मूल निवास बरेली मीरगंज सिल्लापुर है। बताया जाता है कि काम के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई और मुलाकात जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने साथ भाग जाने का फैसला कर लिया। बीती 10 जून को बारिश हो रही थी और घर में देव, पत्नी अंबिका और दोनों बच्चे सो रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक अंबिका उठी और घर से निकल भागी।
देव की आंख तब खुली जब दुधमुहा बच्चा हर्ष रोने लगा। देखा तो अंबिका घर में नहीं थी। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। तलाश करते हुए देव उसकी कंपनी जा पहुंचा। जहां अंबिका और संजीव के प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ। पता लगा कि जिस दिन से अंबिका काम पर नहीं आई, उसी दिन से संजीव भी गायब है। तलाश करते हुए देव संजीव के कमरे पर जा पहुंचा, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। जिसके बाद संजीव तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस ने पुलिस ने उसे भरोसा देकर चलता कर दिया। आज चार दिनों से संजीव थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस न तो कार्रवाई कर रही है और न ही मुकदमा दर्ज कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here