Home उत्तराखण्ड फेसबुक का प्यार प्रेमी फरार, प्रेमिका गर्भवती न्याय की गुहार

फेसबुक का प्यार प्रेमी फरार, प्रेमिका गर्भवती न्याय की गुहार

580
0
SHARE

रुद्रपुर। फेसबुक पर प्यार हुआ और बात शादी तक जा पहुंची, लेकिन इससे पहले पीड़िता गर्भवती हो गई। अब खुद को फंसा देख प्रेमी दगा कर शहर से फरार हो गया। मामले में पीड़िता न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने उसे टहलाना शुरू कर दिया। अंत में जब वह हार गई तो फफक कर रो पड़ी। अब पीड़िता एसएसपी के पास जाने के बाद कह रही है।
पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर रविंद्रनगर निवासा अमर सक्सेना पुत्र चंद्रपाल सक्सेना से हुई। फेसबुक पर ही दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और जल्द ही दोनों ने आमने सामने मिलने का फैसला कर लिया। मुलाकात हुई तो दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। आरोप है कि एक रोज आरोपी अमर युवती को घुमाने के नाम पर साथ ले गया और उससे जबरन शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। जबकि लड़की ने इस बात का विरोध किया तो लड़के ने युवती को शादी करने का झांसा दे दिया और इस झांसे में उसने कई बार लड़की से शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई और जब लड़की को इस बात का पता लगा तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसने लड़के अपने गर्भवती होने की बात बताई, लेकिन लड़का इसके बाद से गायब हो गया। कई दिनों तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो लड़की अमर की तलाश करते हुए उसके घर जा पहुंची। जहां उसकी मुलाकात लड़के की मां से हुई। आरोप है कि अमर की मां ने सीधे मुंह बात ही नहीं की और लड़की को ऊलजलूल बक कर मौके से भगा दिया। जिसके बाद आज पीड़िता तहरीर लेकर पिता के साथ ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची, लेकिन ट्रांजिट कैंप पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उससे कहा कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं बल्कि आवास विकास चैकी क्षेत्र का है। इस पर लड़की आवास विकास चैकी जा पहुंची, लेकिन यहां भी उसकी तहरीर नहीं ली गई और कहा गया कि यह मामला ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का ही है। पुलिस के इस रवैये पर लड़की चैकी में फफक कर रो पड़ी। उसने अपनी तहरीर वापस ली और कहाकि अब वह शिकायत लेकर एसएसपी के पास ही जाएगी। फिलहाल, तहरीर के आधार पर मामला ट्रांजिट कैंप थाने का ही था, लेकिन कार्रवाई न करनी पड़े इसलिए पुलिस ने उसे चलता कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि अमर के गायब होने के बाद से उसका कोई पता नहीं है। अमर ने अपना फोन बंद कर दिया और उसके जानने वाले अमर के बारे में कुछ बताने को भी तैयार नहीं है। उसने बताया कि अब अमर के मिलने वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिछले कई दिन से चार से पांच युवक लगातार उसका पीछा कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में उसने अमर की बरामदगी के साथ खुद की जान सलामती की पुलिस से गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here