Home उत्तराखण्ड मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में मच सकती है तबाही

मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में मच सकती है तबाही

343
0
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिनों तबाही मचा चुके मौसम के बाद अब एक बार फिर मौसम कहर बरसाने को तैयार है। मौसम विभाग ने प्रदेश के इन जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पांच और छह जून को भारी बारिश के साथ तेज आंधी आ सकती है , बता दे की मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आंधी की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच और छह जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंधी की संभावना जताई है।अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की भी संभावना है। आंधी की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली थी। रविवार को सुबह चटख धूप खिली थी। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया।बावजूद इसके उमस और गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
बता दे की शुक्रवार शाम को बदले मौसम ने तबाही मचाई थी। प्रदेश में भले ही मानूसन पहुंचने में अभी वक्त है, लेकिन मौसम इससे पहले ही डराने लगा है।शुक्रवार को दोपहर बाद उत्तराखंड में चार स्थानों पर बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। एक के बाद एक टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में बादल फटने से स्थानीय नदी-नालों में उफान आ गया। बादल फटने से लोगों के घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। पैदल मार्ग बहने से करीब कई गांवों का संपर्क भी कट गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here