Home तकनीकी-दुनिया सोशल मीडिया आपके करियर को ऐसा करता आगे बढ़ने में मदद

सोशल मीडिया आपके करियर को ऐसा करता आगे बढ़ने में मदद

1750
1
SHARE

आज के दौर में लोग अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते है। सोशल मीडिया का प्रयोग एंटरटेनमेंट या टाइम पास करने के साथ जानकारी के लिए किया जा रहा है, लेकिन अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही ढ़ग से करें तो आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जिनको अपना कर आप सोशल मीडिया के जरिए अपने करियर को नई ऊंचाईयों तक ले जा सकते है।

लेटेस्‍ट ट्रेंड से रहे अपडेट
आगे बढ़ने के लिए जरुरी है कि आपको अपनी इंडस्‍ट्री से जुड़े हर एक लेटेस्‍ट ट्रेंड के बारे में अपडेट रहना चाहिए। इसके लिए आप इंडस्‍ट्री से जुड़ी पब्‍लिकेशंस को सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं। एक बार इन पब्लिकेशंस के पेज लाइक करते ही आपको इंडस्‍ट्री से जुड़े सभी आर्टिकल्‍स, वीडियोज और न्‍यूज की बराबर अपडेट्स मिलते रहेंगें।

एक्‍सपर्ट्स से जुड़ें
करियर में आगे बढ़ने और ग्रोथ पाने के लिए एक्‍सपर्ट की सलाह बहुत जरुरी है। आज के समय मे ज्‍यादातर दिग्‍गज पर्सनैलिटीज फेसबुक, लिंक्‍डइन और ट्विटर जैसी साइट्स पर अकाउंट होता है, जहां वह अपनी राय और गाइडेंस साझा करते हैं। अगर आपको अपने करियर से संबंधित कोई जानकारी या एडवाइस चाहिए हो जो आप अपनी इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्ट्स को फॉलो कर सकते हैं।

अपने बारे में बताएं
सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया है जहां पर आप दुनिया को बेहतर तरीके और क्रिएटिव ढंग से अपने बारे में बता सकते हैं। पर्सनल बायो से आप लोगों पर इंप्रेशन जमा सकते हैं। इसे बेहतर बनाने के लिए आप टेम्‍प्‍लेट्स आदि का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

ग्रुप के साथ काम करें
फेसबुक और लिंकडइन पर आपको अपने काम के हजारों बेहतरीन ग्रुप्‍स मिल जाएंगें। आप इनमें शामिल हो सकते हैं। इससे आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। यहां आपको अपने काम और करियर से जुड़ी सलाह भी मिल सकती है। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो यहां पर वो जानकारी भी मिल सकती है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here