Home उत्तराखण्ड आजाद मैदान की बदहाली को  लेकर लोक संघर्ष मोर्चा ने फूंका नगरपालिका...

आजाद मैदान की बदहाली को  लेकर लोक संघर्ष मोर्चा ने फूंका नगरपालिका का पुतला

693
0
SHARE

बलबीर परमार

आजाद मैदान की बदहाली को  लेकर लोक संघर्ष मोर्चा ने फूंका नगरपालिका का पुतला।

उत्तरकाशी में पिछले कई सालों से आजाद मैदान की दुर्दशा किसी से छुपी नही है। जिसके चलते आज लोक संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोगों ने आजाद मैदान के पास धरना देते हुए नगरपालिका का पुतला फूंका। वंही जिला प्रसासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। लोक संघर्ष मोर्चा ने आजाद मैदान तत्काल पार्किंग हटाने की मांग  आजाद मैदान में अतिक्रमण की हटवाने मैदान में फैली गंदगी को जल्द निस्तारण करने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर संयोजक सूरतराम नोटियाल ने कहा कि यह आजाद मैदान हमारी जनपद की धरोहर है लेकिन नगरपालिका के उपेक्षा यह मैदान आज सूबे के सबसे  गंदे मैदान में शुमार है। वंही इस मौके पर सुरेंद्र पंवार बुद्धि सिंह पंवार मुरारीलाल भट्ट हरि सिंह गुसाईं दिनेश सेमवाल गिरीश चंद रामोला महेश पंवार सहित कई मोजूद रहे।

आजाद मैदान में फैली गंदगी को लेकर चारधाम यात्रियों ने भी लोक संघर्ष मोर्चा के धरने के समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here