Home उत्तराखण्ड एसएसपी ने पुलिस चैपाल लगा सुनी जनसमस्याएं

एसएसपी ने पुलिस चैपाल लगा सुनी जनसमस्याएं

315
0
SHARE

दीपक भारद्वाज

सितारगंज। सितारगंज के सरकड़ा चैकी के अन्तर्गत गांव सरकड़ा (मलपुरी) में पुलिस की चैपाल लगा एसएसपी ऊधमसिंहनगर सदानंद दाते ने सुनी जनसमस्याएं। उनके साथ एस०डी०एम०सितारगंज विजय नाथ शुक्ल सहित कई विभागों के अधिकारी भी रहे मौजूद। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को तुरंत जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।पुलिस चैपाल में नशे से सम्बंधित शराब,स्मेक व भूमि सहित शहर की अलग-2 छायी रही जनसमस्याएं। वही ग्रामीणों ने पुलिस चैपाल को बताया सराहनीय कार्य। सितारगंज के दूरदराज गांव सरकड़ा(मलपुरी) में पुलिस की चैपाल लगाकर एसएसपी ऊधमसिंहनगर सदानन्द दाते ने ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की चैपाल में ग्रामीणो ने अलग-2 जनसमस्याए बतायी है। जिसमे शराब, स्मेक व भूमि से समन्धित अधिकतर समस्याए बतायी गयी है। कुछ जनसमस्याएं जो मुकदमे आदि दर्ज करने को लेकर आयी है। उसमे पुलिस अधिकारियों को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है। वही यहां के प्रतिनिधियों से कुछ सुझाव भी आये है। जिनपर पुलिस को फॉलो करने को कहा गया है। कुल मिलाकर पुलिस की चैपाल सफल रही। वही सितारगंज पुलिस द्वारा इतनी बड़ी संख्या में हिरोईन(कोकीन) को पकड़कर सराहनीय कार्य किया गया है।करोड़ रुपये की 675 ग्राम हिरोईन(कुकीन) जो दिल्ली से लायी जा रही
थी। और तराई में इसकी खपत होनी थी। इसमे पुलिस को कुछ लोगो के बारे में सुराग मिले है। जिसपर पुलिस व सुरक्षा एजेंसी काम कर रही है ओर जल्द ही यहां के बड़े तस्करो को भी पकड़ लिया जाऐगा। नानकमत्ता में भी बड़ी संख्या में स्मेक बेची जा रही है।जिससे बड़ी संख्या में युवा वर्ग नशे का शिकार हो गया है। खटीमा, सितारगंज में भी इस तरह के नशा व्यापारी नशे का कारोबार कर रहे है। मै जनता से अपील करता हूँ कि ऐसे लोगो के बारे में पुलिस को सहयोग करे। जिससे क्षेत्र में नशा खोरी पर रोक लग सके। क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणो की समस्यायों को सुन तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।जिससे ग्रामीणों की परेशानी कम हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here