Home उत्तराखण्ड भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने की सुरक्षा की मांग

भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने की सुरक्षा की मांग

2198
0
SHARE

रुद्रपुर। छेड़छाड़ के आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी को लेकर गांधी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर रात्रि के वक्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गांधी पार्क में रात को नशेबाजों का जमघट रहता है, लेकिन महिलाओं को सुरक्षा नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल के डाक्टर राजीव चैहान पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा रखी है, लेकिन पुलिस आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इसे लेकर महिलाएं पांच दिन से गांधी पार्क में डटी हुई हैं। धरना दे रही हितेश व ऊषा जैन का स्वास्थ्य बेहद खराब होने पर उन्हें नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी राजकुमारी व किरन अपनी महिला साथियों के साथ धरने पर बैठी हैं। महिलाओं ने कहा कि रात को उनकी सुरक्षा का इंतजाम किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा के अभाव में कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो उसके लिए शासन प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। धरना स्थल पर हीरा जंगपांगी, प्रेरणा गर्ग, अपर्णा, विरेंद्र क्रांतिकारी, अनीता आदि बैठी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here