Home उत्तराखण्ड मलबा उठाने आई निगम की टीम को महिलाओं ने घेरा

मलबा उठाने आई निगम की टीम को महिलाओं ने घेरा

330
0
SHARE

रुद्रपुर। सिब्बल सिनेमा रोड पर मलबा उठाने आई निगम की टीम को महिलाओं ने घेर लिया। तमाम महिलाएं जेसीबी पर चढ़ गई। इस दौरान नगर आयुक्त को जमकर खरीखोटी सुनाई गई। हंगामे के दौरान करीब आधा दर्जन महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। निगम की टीम बगैर मलवा उठाये ही वापस लौट गई।
मंगलवार को बाजार बंद कराने को लेकर महिलाएं आंदोलित थीं। इसी बीच पता चला कि सिब्बल सिनेमा रोड पर निगम की टीम पहुंच गई है। महिलाएं जुलूस लेकर वहां पहुंच गई और टीम का विरोध शुरू कर दिया। कुछ लोग जेसीबी के आगे लेट गए। नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने महिलाओं को बताया कि टीम मलबा उठा रही है। उसे काम करने दिया जाए। इसी बीच हंगामा बढ़ गया और महिलाएं जेसीबी पर चढ़ गई। भीषण गर्मी से महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे निगम की टीम में भी खलबली मच गई। विधायक राजकुमार ठुुकराल की नगर आयुक्त से जमकर नोकझोंक हुई। महिलाओं को निजी अस्पतालों में ले जाया गया। इसी बीच नगर आयुक्त अपनी टीम को लेकर लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here