Home उत्तराखण्ड भाजपा किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही: बेहड़

भाजपा किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही: बेहड़

391
0
SHARE

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत दिनों जिला उधम सिंह नगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिज्टी निवासी मुख्तयार सिंह जोकि किसान थे, उन्होंने कर्ज में डूब कर आत्महत्या कर ली है, इससे साफ पता चलता है के उत्तराखण्ड में भरतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। कहा कि भाजपा किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है।
बेहड़ ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने समाचार पत्रों के माध्यम से चुनाव जितने के बाद किसानों का कर्ज माफ होगा। ऐसी घोषणाएं की थी, उधम सिंह नगर में पुनरू एक ओर किसान ने कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या कर अपनी जान दी है, परन्तु राज्य सरकार द्वारा किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया है। उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार किसान विरोधी साबित हुई है।
बेहड़ ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बयान दिया गया था के भाजपा ने कभी किसानों के कर्ज माफी का वादा नहीं किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इतनी भी शर्म नहीं आती कि दिन में तीन बार जिस किसान का उगाया अन्न खाकर वह अपना पेट भरता है, उसकी मृत्यु का मजाक उडाना क्या अच्छा है। उन्होंने कहा कि जिला उधम सिंह नगर पूर्व में तीन किसानों ने कर्ज में डूब कर आत्महत्या कर ली थी, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज तक मृतक किसानों के परिजनों से मिलना भी जरूरी नहीं समझा। यह मृतक किसानों का अपमान नहीं तो ओर क्या है। बेहड़ ने कहा कि जिला उधम सिंह नगर किसान बहुल्य क्षेत्र है, यहां का किसान अन्नदाता के रूप में पूरे उत्तराखण्ड में तथा देश भर में अनाज की पूर्ति करता है उस जनपद का किसान आज अपनी फसल को बेचन वे उसके सही मूल्य के लिए आंदोलित है। जिस भाजपा सरकार के उधम सिंह नगर में 9 में से 8 विधायक हो तथा राज्य में 70 में से 57 विधायक भाजपा के हो उसके बाद भी अगर किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है तो बहुत शर्म की बात है। जिन किसानों ने व व्यापारियों ने भाजपा को वोट देकर उधम सिंह नगर में ही नहीं पूरे उत्तराखण्ड में भाजपा की लहर चलाई हो आज उस किसान को अपनी जान देनी पड़ रही हो भाजपा के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात ओर क्या होगी। बेहड़ ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार व उत्तराखण्ड सरकार किसानें के लिए एक जुमला साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों का हित के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी खड़ी है और आगे भी किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here