Home उत्तराखण्ड शिक्षा क्षेत्र में और अच्छे कार्य हों और सभी को समान शिक्षा...

शिक्षा क्षेत्र में और अच्छे कार्य हों और सभी को समान शिक्षा का अधिकार मिले : पांडेय

352
0
SHARE

हल्द्वानी। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में सभी को समान शिक्षा मिले इसके लिए सरकार ने इस वर्ष पूरे राज्य में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया है और प्रदेश की जनता ने इसका समर्थन किया है। सरकार द्वारा प्रयास रहेगा कि शिक्षा क्षेत्र में और अच्छे कार्य हों और सभी को समान शिक्षा का अधिकार मिले।
शिक्षा मंत्री पांडे राज्य में एनसीआरईटी पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू कराने के लिए  एक बैंक्वेट हाल में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज खत्री ने एक ज्ञापन शिक्षा मंत्री को सौपा और मांग की है कि जिस प्रकार शिक्षा मंत्री ने एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर प्रदेश की जनता को अच्छा संदेश दिया है उसी प्रकार शिक्षा क्षेत्र में मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए फीस एक्ट लागू किया जाये। प्रत्येक विद्यालय में अभिभावक संघ का गठन किया जाये। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक बंशीधर भगत व नवीन दुम्का ने भी सम्बोधित किया। सोसायटी की ओर से तन्मय पांडेय, कैलाश चंद्र जोशी, सरोज बिष्ट, विनोद तिवारी, चंद्रमोहन पनेरू, मुन्ना दुर्गापाल, दिनेश सती ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत सदस्य शांति भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनु अधिकारी, मनोज साह, हरीश पांडेय, विजय मनराल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश तिवारी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here