Home उत्तराखण्ड उत्तरकाशी में लोक संघर्ष मोर्चा विपक्ष की भूमिका में

उत्तरकाशी में लोक संघर्ष मोर्चा विपक्ष की भूमिका में

599
0
SHARE

बलबीर परमार
उत्तरकाशी। जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था तथा चिकित्सको की कमी को लेकर उत्तरकाशी के लोक संघर्ष मोर्चा ने आज शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को भेज ज्ञापन में चेताया कि जिला अस्पताल रिक्त पड़े फिजिशियन व ईएनटी सर्जन समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सको के पद जल्द नही भरने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वंही सरकार के भारी मात्रा में डॉक्टरों की भर्ती पर भी सवाल खड़े किए है।
लोक संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोग आज जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ सेवाओं पर बिफरे। लोक संघर्ष मोर्चा के लोग ने चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल में धरना दिया। धरना स्थल पर उन्होंने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिले का सबसे बड़ा अस्पताल होने पर यहाँ फिजिशियन तक नहीं है। जिसके चलते आम जन को परेशानी हो रही है। लोक संघर्ष मोर्चा ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सक नही होने से जिला अस्पताल रैफर सेंटर बना हुआ है। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नही लाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अरणयरोदन टाइम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here