Home उत्तराखण्ड सीएम ने जन चेतना शोभा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

सीएम ने जन चेतना शोभा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

542
0
SHARE
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में यमुना बचाओ अभियान दल द्वारा आयोजित जन चेतना शोभा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नदियों का संरक्षण हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना दोनों का उद्गम स्थान उत्तराखण्ड में है। इसलिए गंगा और यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एवं यमुना की अविरलता को बनाए रखने के लिए हमें बहुआयामी प्रयास करने होंगे। हमें उन सभी धाराओं को जीवित रखना होगा जिनसे मिलकर ये नदियाँ बनती है। यमुना बचाओ अभियान के तहत अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान एवं शिव शक्ति राम चरित्र सेवा के स्वयं सेवकों द्वारा तीन दिन तक यमुना के सभी घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here