Home कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सारी पार्टियों ने जीत हासिल करने के...

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सारी पार्टियों ने जीत हासिल करने के लिए झोंकी पूरी ताकत

561
0
SHARE
कर्नाटक। कर्नाटक में आज चुनावी प्रचार का आखिरी दिन है। अब से कुछ ही देर में चुनावी प्रचार थम जाएगा। आज सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं का वोटरों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो का कार्यक्रम चल रहा है।
 कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होना है। आज जहां पीएम मोदी ने नमो ऐप के जरिए लोगों को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जबरदस्त हमला बोला। आज बीजेपी की ओर से निर्मला सीतारमण, अनंत कुमार, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान सहित भाजपा के 23 केंद्रीय मंत्री कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में रोड शो और रैलियों कर रहेे हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बादामी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज दूसरे दिन भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सुबह बेंगलुरु के चिक्कापेठ मे रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने मैसूर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रोड शो किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ भी आज प्रचार के अंतिम दिन रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। योगी की आज दो रैलियां और एक रोड शो है।
वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह ने भी आज कर्नाटक के हब्बल में रोड-शो किया। रमन सिंह दो और जगहों मल्लेश्वरा के बाद राजाजीनगर में भी रोड-शो कर रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता और स्टार प्रचारक संबित पात्रा भी कर्नाटक के हुबली जिले में ही तीन स्थानों पर आज रोड-शो कर रहे हैं। वे हुबली धारवाड़ पूर्व, पश्चिम और सेंट्रल हुबली इलाके में रोड-शो करेंगे। राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 223 पर 12 मई को मतदान होंगे और चुनावी नतीजे 15 मई को आएंगे। कर्नाटक विधानसभा का चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here