Home Uncategorized पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला पुलिस हिरासत में

पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला पुलिस हिरासत में

455
0
SHARE

कोयंबटर। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आठ मिनट का यह ऑडियो शेयर किया जा रहा था, जिसमें वो एक ट्रांसपोर्ट कॉन्ट्रेक्टर से बात कर रहा था।
कोयंबटूर पुलिस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी 1998 सीरियल ब्लास्ट का दोषी रह चुका है। सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें वो पीएम को मारने की बात कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आठ मिनट का यह ऑडियो शेयर किया जा रहा था, जिसमें वो एक ट्रांसपोर्ट कॉन्ट्रेक्टर से बात कर रहा था। गिरफ्तार किया गया शख्स सीरियल ब्लास्ट मामले में सजा पूरी कर चुका था और फिलहाल कुनियामुत्थूर में रह रहा था। पुलिस ने बताया, दोनों के बीच गाड़ियां खरीदने की बात चल रही थी। लेकिन अचानक आरोपी कहने लगा कि उसने मोदी (पीएम) को मारने का फैसला कर लिया है। उसने कहा कि 1998 में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के कोयंबटूर दौरे के दौरान उसने ही बम लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here